back to top
रविवार, जुलाई 27, 2025
होमआसपास-प्रदेशखरसिया में भक्त माता कर्मा की 1009 वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के...

खरसिया में भक्त माता कर्मा की 1009 वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भक्त माता कर्मा के डाक टिकिट विमोचन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया

खरसिया (पब्लिक फोरम)। साहू समाज की गौरव आराध्य देवी,भक्त माता कर्मा  की 1009 वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्व प्रथम माता कर्मा जी के तैल्य चित्र पर पुष्प माला पहनाकर, नारियल अर्पित कर धूप,दीप दिखाकर आरती की गई और भगवान श्री कृष्ण जी का प्रमुख भोग खिचड़ी का भोग लगाया गया और खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। इस पावन अवसर पर साहू समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहकर पूजा अर्चना कियै साथ‌ ही साहू समाज और सर्व समाज तथा संपूर्ण जगत के कल्याण की कामना की गई।

माता कर्मा दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के कर कमलों से माता कर्मा की डाक टिकिट का विमोचन किया गया, जो कि सभी के लिये गौरव का विषय है जिसके लिये यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और सभी प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर साहू समाज के प्रेमलाल साहू (पूर्व पार्षद), अशोक साहू, अनिल साहू, सुनील साहू, डॉक्टर ईश्वर साहू, सुरेश साहू, रवि साहू, बिज्जु साहू, शशि साहू (पूर्व एल्डरमैन), बसंत साहू, अमित साहू (युवा भाजपा नेता), श्रीमती लक्ष्मीदेवी साहू (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका खरसिया), अनिता साहू, सृष्टि साहू, दिव्या साहू, स्वाति साहू, सिमरन साहू व साहू समाज की सभी स्वजातीय महिलाएं, पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कोरबा में किशोरी बालिकाओं के लिए आयोजित हुआ विधिक जागरुकता शिविर

छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरुकता का दिया गया प्रशिक्षण महिला सशक्तिकरण योजनाओं की दी जानकारी कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा के अध्यक्ष...
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments