होमआसपास-प्रदेशसुशासन तिहार 2026: कोरबा में 37 जनसमस्या निवारण शिविरों का दिनांकवार शेड्यूल...

सुशासन तिहार 2026: कोरबा में 37 जनसमस्या निवारण शिविरों का दिनांकवार शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां लगेगा कैंप

कोरबा (पब्लिक फोरम )। जिले के लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 के तहत कोरबा जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन तय किया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में पूरे जिले में कुल 37 शिविर लगाए जाएंगे, जिनका दिनांकवार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन शिविरों में अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे और अधिकतर समस्याओं का समाधान तत्काल करने का प्रयास करेंगे।

प्रशासन का उद्देश्य साफ है कि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान उनके ही क्षेत्र में समय पर हो सके। इसके लिए सभी विभागों को सक्रिय किया गया है और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जनपद पंचायत पोडीउपरोड़ा क्षेत्र में शिविरों की शुरुआत 4 मई 2026 को लैंगा से होगी। इसके बाद 7 मई को सारिसमार, 11 मई को चोटिया, 15 मई को सिरमीना, 18 मई को तुमान, 21 मई को जल्के, 26 मई को जटगा, 29 मई को तानाखार, 3 जून को मोरगा और 4 जून को गुरसिया में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जनपद पंचायत पाली में 4 मई को ईरफ, 8 मई को मागामार, 11 मई को चोढ़ा, 15 मई को नोनबिर्रा, 18 मई को नगोई, 22 मई को धौराभांठा, 26 मई को निरधी, 29 मई को चेपा और 4 जून को रेंकी में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे।

जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र के लिए 7 मई को ढोंगदरहा, 11 मई को चुईया, 14 मई को केराकछार, 21 मई को पहदा, 1 जून को देवपहरी, 3 जून को बरपाली और 5 जून को चिर्रा में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जनपद पंचायत करतला में 7 मई को कोटमेर, 13 मई को गिधौरी, 20 मई को देवलापाठ, 28 मई को नवापारा (चै), 1 जून को कनकी और 4 जून को फरसवानी में शिविर लगाए जाएंगे।

इसी तरह जनपद पंचायत कटघोरा क्षेत्र में 7 मई को धनरास, 14 मई को सिंघाली, 19 मई को डोंगरी, 26 मई को छिंदपुर और 5 जून को खैरभवना में शिविर आयोजित होंगे।

इन सभी शिविरों में राजस्व, पंचायत, बिजली, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, राशन, श्रम, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और महिला एवं बाल विकास विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कोशिश की जाएगी कि अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया जाए, जबकि जटिल मामलों के लिए समय-सीमा तय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। यह पहल प्रशासन को लोगों के और करीब लाने के साथ ही व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments