back to top
बुधवार, फ़रवरी 11, 2026
होमआसपास-प्रदेशसुनील शर्मा बने नगर कांग्रेस अध्यक्ष, उमेश पटेल का जताया आभार

सुनील शर्मा बने नगर कांग्रेस अध्यक्ष, उमेश पटेल का जताया आभार

खरसिया(पब्लिक फोरम) । शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा को बनाये जाने पर नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है जिसका सीधा फायदा पार्टी को मिलेगा, इसके साथ ही खरसिया ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहां सुनील शर्मा के अध्यक्ष बनने से नगर में कांग्रेस पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में आ जायेगी।
सुनील शर्मा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर कांग्रेस में सक्रियता के साथ कार्य करते आ रहे है, इनका पूरा परिवार कांग्रेस में जिम्मेदार सिपाही के साथ कार्य करते आ रहा है। शहीद नंदकुमार पटेल के मार्ग दर्शन में सुनील शर्मा ने कांग्रेस परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया, वही आज पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में चलते हुए नगर ही नही वरण खरसिया विधानसभा क्षेत्र मे

भी एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे है।
सुनील शर्मा ने कहां कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं से मिलकर नगर में कांग्रेस की मजबूती के लिए प्रयास किया जाएगा । जल्द ही आने वाले दिनों मे हमारे द्वारा विपक्ष की भूमिका निभाते हुए नगर सरकार की घेरेबंदी कर बड़े स्तर में प्रदर्शन किया जाएगा।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सुनील शर्मा को लगातार बधाइयां मिल रही है जिसमे प्रमुख रूप से अभय महंती, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गवेल, नैना गवेल, सुखदेव डनसेना, नेत्रानंद पटेल, नेत्रानंद दुबे, राजेश दवाई, कैलाश दवाई, मोटूमल फोटवानी, बजरंग धुरकोट, प्रिंस सलूजा, रमेश डभरा, गोपाल शर्मा, गौरीशंकर गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, पार्षदों में राम शर्मा, पार्षद लाला राठौर, सुनील विश्वकर्मा, रामकिसुन आदित्य, परीक्षित राठौर, विनय पंडा, संन्यासी मेहर आदि लोगों ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए नव नियुक्त नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा को बधाई दी और आश्वासन दिया कांग्रेस में होने वाले सभी कार्यक्रमो में विपक्ष की भूमिका सक्रियता के साथ निभाने का वादा किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments