शुक्रवार, अक्टूबर 18, 2024
होमउत्तराखंडभाकपा माले नेता और लठ्ठा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कॉमरेड मुबारक शाह...

भाकपा माले नेता और लठ्ठा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कॉमरेड मुबारक शाह का आकस्मिक निधन

मुबारक शाह के निधन से भाकपा माले और मजदूर आंदोलन को अपूरणीय क्षति

नैनीताल (पब्लिक फोरम)। भाकपा (माले) के सक्रिय सदस्य और वन निगम में लठ्ठा मजदूरों की लठ्ठा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कामरेड मुबारक शाह का कल देर रात हार्ट अटैक से अपने किच्छा स्थित आवास में निधन हो गया। भाकपा (माले) उनके निधन पर शोक व्यक्त करती है और उनके परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती है।

भाकपा (माले) राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, “कॉमरेड मुबारक शाह ने हमेशा मजदूरों के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई। लठ्ठा मजदूरों को हक दिलाने के संघर्ष को नेतृत्व देते हुए उन्होंने लठ्ठा मजदूरों को एकजुट किया। उनके नेतृत्व में लठ्ठा मजदूरों ने कई जीतें हासिल की। उनके निधन से भाकपा माले और मजदूर आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है।”

ऐक्टू के प्रदेश महामंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, “कॉमरेड मुबारक शाह सच्चे अर्थों में मजदूर वर्ग के नेता और साथी थे। उन्होंने लठ्ठा मजदूरों ही नहीं सभी मजदूरों के संघर्ष को अपना संघर्ष मानते हुए हमेशा मजदूरों का पक्ष चुना।”
माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने उनको याद करते हुए कहा कि, “कॉमरेड मुबारक शाह के निधन से भाकपा माले ने जनता के हर संघर्ष में मजबूती से साथ खड़ा रहने वाला संघर्षशील साथी खो दिया है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।”

उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में बहादुर सिंह जंगी, ललित मटियाली, पुष्कर दुबडिया, भुवन जोशी, विमला रौथाण, कमल जोशी, आनंद सिंह दानू, प्रमोद कुमार, गोविन्द जीना, धीरज कुमार आदि शामिल रहे। पार्टी की ओर से भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कॉमरेड बहादुर सिंह जंगी के नेतृत्व में साथियों ने लाल झंडा उढ़ाकर अंतिम सम्मान दिया और लाल सलाम का नारा बुलंद करते हुए अंतिम सलामी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments