back to top
गुरूवार, फ़रवरी 6, 2025
होमआसपास-प्रदेशबालको प्रबंधन और एटक की सफल चर्चा: कर्मचारियों की समस्याओं का होगा...

बालको प्रबंधन और एटक की सफल चर्चा: कर्मचारियों की समस्याओं का होगा समाधान!

बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। एल्युमिनियम एम्पलाईज यूनियन (एटक) ने बालको प्रबंधन के साथ कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की समस्याओं पर सार्थक चर्चा की। एटक ने बालको प्रबंधन को कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पत्र दिया था, परंतु प्रबंधन चर्चा के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद यूनियन ने आंदोलन का निर्णय लिया और 31 जुलाई 2024 को विशाल आम सभा और धरना प्रदर्शन आयोजित किया।

इसके बाद यूनियन ने क्रमिक भूख हड़ताल का निर्णय लिया। प्रबंधन ने महासचिव सुनील सिंह को 16 अगस्त 2024 को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। इस बैठक में प्रबंधन की ओर से प्रमुख कर्मचारी संबंध, प्रमुख मानव संसाधन (पावर & खदान) और यूनियन के अध्यक्ष एस.के. सिंह, महासचिव सुनील सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पी.के. वर्मा, संतोषी बरेठ, अनूप सिंह, सहायक महासचिव धर्मेंद्र सिंह, सचिव मनीष नाग, और धर्मेंद्र शाह उपस्थित थे।

बैठक में पांच घंटे तक बिंदुवार चर्चा हुई और प्रबंधन ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। यूनियन ने एक हफ्ते के भीतर उपयुक्त प्रगति की समीक्षा के लिए अगली बैठक का अनुरोध किया।

चर्चा के प्रमुख बिंदु
1. पीएमई पश्चात री-टेस्ट: कर्मचारियों को पी एम ई पश्चात अस्थायी रूप से अयोग्य घोषित किए जाने पर री-टेस्ट के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
2. ठेका कर्मचारियों के लिए ओपीडी सुविधा: बालको अस्पताल का विस्तार कर ठेका कर्मचारियों को भी ओपीडी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और अधिक डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी।
3. जनरल प्रमोशन: सभी कर्मचारियों को जनरल प्रमोशन दिया जाएगा, क्योंकि पिछले 7 वर्षों से प्रमोशन नहीं मिला है। यूनियन द्वारा वेतन वृद्धि की असमानता के कारण यह भेदभाव उत्पन्न हो रहा है।
4. उत्पादन बोनस: बालको संयंत्र में उत्पादन, अनुरक्षण एवं विभिन्न सेवाओं में लगे ठेका कर्मचारियों को उत्पादन बोनस दिया जाएगा।
5. विशेष कार्य क्षेत्र भत्ता:  विशेष कार्य क्षेत्र पर कार्यरत कर्मचारियों को विशेष कार्य क्षेत्र भत्ता दिया जाएगा, जो वर्षों से ठेका कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है।
6. समान वेतन वृद्धि: सभी ठेका कर्मचारियों को समान वार्षिक वेतन वृद्धि दी जाएगी और इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा।
7. भत्तों में वृद्धि: पिछले 7 वर्षों से ठेका कर्मचारियों के भत्तों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। कैंटीन अलाउंस, कन्वेंस अलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस आदि में उचित वृद्धि की जाएगी।
8. कैंटीन अलाउंस और गुड़ गमछा साबुन: नॉन एलटीएस कर्मचारियों को भी कैंटीन अलाउंस और गुड़ गमछा साबुन दिया जाएगा।
9. एलटीएस में शामिल कर्मचारियों को ग्रेड: अप्रैल 2022 से एलटीएस में शामिल ठेका कर्मचारियों को ग्रेड दिया जाएगा।
10. हेल्थ इंश्योरेंस: हेल्थ इंश्योरेंस में माता-पिता का भी नाम जोड़ा जाएगा।
11. स्थानीय भर्ती: ऑपरेशन और प्रोजेक्ट में स्थानीय महिला-पुरुषों की भर्ती की जाएगी।

एटक और बालको प्रबंधन के बीच यह सार्थक चर्चा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रबंधन ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने का पूर्ण आश्वासन दिया है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिलेगी। इस चर्चा का परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा और आशा है कि कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments