back to top
सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
होमआसपास-प्रदेशराज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का होगा आयोजन

राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का होगा आयोजन

रायपुर/कोरबा (पब्लिक फोरम)। राज्य शासन द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मण्डली दलों को शामिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 मई 2023 तक किया जाना है।

कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिले में रामायण मण्डली प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करते हुए मण्डलियों की प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही जिले के मानस मण्डलियों का संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन हेतु श्रीकांत कसेर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के नोडल अधिकारी और दीनू प्रसाद पटेल जिला खेल अधिकारी के सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments