back to top
गुरूवार, मार्च 5, 2026
होमआसपास-प्रदेशखेल मंत्री उमेश पटेल ने बोरेबासी खाकर श्रमिकों को दिया सम्मान

खेल मंत्री उमेश पटेल ने बोरेबासी खाकर श्रमिकों को दिया सम्मान

रायपुर (पब्लिक फोरम)। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने 01 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खाकर दिन की शुरूआत की। उन्होंने बोरेबासी के साथ पारंपरिक तौर पर खाए जाने वाली पाताल चटनी, प्याज और बड़ी का भी स्वाद लिया।
मंत्री श्री पटेल ने प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रमिकों ने अपने कठिन श्रम से देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज का दिन सही मायनों में श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने हुए बोरेबासी तिहार की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि बोरेबासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें पौष्टिक तत्वों का समावेश होने सेे यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है। छत्तीसगढ़ में सभी वर्गों के द्वारा बडे चाव से बोरे बासी खाया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments