कोरबा (पब्लिक फोरम)। भाजपा जिला कार्यालय में एक विशेष कार्यकाजी बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने की। इस बैठक का उद्देश्य संगठन को अधिक सशक्त बनाना, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव साझा करना और सामूहिकता को बढ़ावा देना था।
मनोज शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक समन्वय और अनुशासन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभवों को अमूल्य बताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन पार्टी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शर्मा ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने का वादा किया।

डॉ.राजीव सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन की मजबूती के लिए सुझाव दिए और नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य समाज और राष्ट्र सेवा है, जिसे पूरा करने के लिए हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्ठा से निभानी चाहिए।

बैठक में संगठन की एकता और सामूहिकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं को उनके कर्तव्यों के प्रति प्रेरित किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि सभी अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं।

इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री ननकी राम, पूर्व महापौर जोगेस लाम्बा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व विधायक राम दयाल उइके, जिला उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, आलोक सिंह, आकाश सक्सेना, संजय भावनानी, मोर्चा अध्यक्ष वैशाली रत्नपाखी, पंकज सोनी, चूलेश्वर राठौर, अनिरुद्ध चंद्र, सतीश झा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, मनोज मिश्रा, नरेंद्र देवांगन, पवन सिन्हा और उदय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक ने भाजपा संगठन की एकता, अनुशासन और समर्पण को और मजबूत बनाने का काम किया। इसके साथ ही, नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे सभी के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
Recent Comments