भिलाई (पब्लिक फोरम)। भिलाई स्टील प्लांट में लगातार हादसों और जान-माल की क्षति पर सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स यूनियन-ऐक्टू के महासचिव श्याम लाल साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों में पूर्व में कई बार प्रबंधन की सुरक्षा लापरवाहियों के चलते हुई दुर्घटनाओंन क्षतियों के बावजूद सुरक्षा को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई देती। यह अलग बात है कि वे कर्मियों को उपदेश देने में बड़े माहिर होते हैं।
विडंबना है कि कर्मियों की ओर से सुरक्षा चूक पर उनका ध्यानाकर्षण कराए जाने या शिकायत पर कई अधिकारी तो यहाॅ तक कहते पाए जाते हैं कि “अरे छोड़ो यार, हमें कितनी लंबी सेवा देनी है, साल-दो साल में निकल जाएंगे। हमारा समय किसी तरह निकल जाए। जो रहेंगे वे देखते रहेंगे।” अधिकारियों की इस अदूरदर्शिता और स्वार्थी वृत्ति के चलते समय रहते सुरक्षा खामियां दूर नही हो पातीं और हादसे पर हादसे होते चले जाते हैं। जो अधिकारी साफ बच निकलते हैं वे महिमामंडित किए जाते हैं, किंतु किसी न किसी को तो जवाब देना ही होता है और सजा भी भुगतनी होती है। दुखद पहलू यह होता है कि इन हादसों में ज्यादातर मजदूर ही हताहत होते हैं, क्योंकि वे फील्ड में कार्य करते हैं।
इस तरह प्रबंधन की सुरक्षा लापरवाहियों के मद्देनजर ऐक्टू यूनियन मांग करती है कि सुरक्षा पर वरिष्ठ अधिकारियों की क्लास ली जाये।
सुरक्षा पर वरिष्ठ अधिकारियों की क्लास ली जाए: ऐक्टू
RELATED ARTICLES







Recent Comments