कोरबा (पब्लिक फोरम)। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा महिला मोर्चा ने अपने जिला कार्यालय में धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में कोरबा जिले के पूर्व सांसद स्व. श्री बंशी लाल महतो की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने सभी को आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान किया।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी ने सभी बहनों को सावन उत्सव की बधाइयाँ दीं। इस अवसर पर जिला एवं मंडल की सभी बहनों ने कई संस्कृत नृत्य और लोक गायन की प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे माहौल में उल्लास और ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती ज्योति पाण्डेय, महामंत्री श्रीमती संजू देवी राजपूत, श्रीमती ललिता डिक्सेना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुकरीता कुर्रे, महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती रानी यादव, युवा मोर्चा की प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतला विश्वकर्मा, स्वाति कश्यप, अर्चना रुनीझा, देवकी साहू, कमला किंडो, प्रतिमा सोनवानी सहित सभी पार्षद बहनें और मंडल की बूथ स्तर की बहनें उपस्थित रहीं।
सभी बहनों ने हर्ष और उल्लास के साथ सावन का झूला झूलकर उत्सव मनाया। इस आयोजन ने महिला मोर्चा की एकजुटता और सामूहिकता को प्रकट किया, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक बंधन और भी मजबूत हुए।
Recent Comments