जिला में विधानसभा स्तरीय ‘संविधान बचाओ’ आमसभा का आयोजन, भाजपा पर लगाए गए गंभीर आरोप
कोरबा (पब्लिक फोरम)। कोरबा के सुभाष चौक पर आयोजित ‘संविधान बचाओ’ आमसभा में नेताओं ने संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया और भाजपा पर देश की सामाजिक एकता को तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया।
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा की नफरत से भरी बयानबाजी भारत के सामाजिक ताने-बाने के लिए खतरा है। इसका एकमात्र विकल्प हमारे संविधान में निहित एकता, समानता और सहयोग का संदेश है। उन्होंने कहा कि भारत में दो विचारधाराएं हैं – एक संविधान की रक्षा करने वाली और दूसरी उसे तोड़ने वाली।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि यह संविधान डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी और हर नागरिक की आत्मा का प्रतीक है। हम सभी को इसकी रक्षा करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में संविधान को नष्ट नहीं होने दिया जाएगा।

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि भाजपा धर्म, भाषा और जाति के नाम पर नफरत फैला रही है। कांग्रेस ऐसी नीतियों का सख्ती से विरोध करेगी।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चैहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश की एकता के लिए संघर्ष करती रही है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपने अंतिम सांस तक देश की एकता के लिए संघर्ष किया और शहादत दी।

पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने केंद्र सरकार पर देश की संपत्ति बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब रेलवे स्टेशनों पर वेटिंग हॉल में घंटे दर घंटा किराया लिया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान को तोड़ने का असफल प्रयास कर रही है। लेकिन यह प्रयास कभी सफल नहीं होगा।

श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। इसके साथ ही जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष को परेशान किया जा रहा है, जो संविधान के खिलाफ है।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमाओं के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर दुलेश्वरी सिदार, सुरज महंत, रेखा त्रिपाठी, डॉ. रामगोपाल कुर्रे, मोहन प्रधान, सुरेश सहगल, सपना चैहान, बी एन सिंह, कुसुम द्विवेदी, प्रदीप पुरायणे, राकेश पंकज, सुभाष राठौर, संतोष राठौर, सुकसागर निर्मलकर, बसंत चंद्रा, दुष्यंत शर्मा, रमेश जायसवाल, जयप्रकाश यादव, राजेन्द्र तिवारी, बद्रीकिरण, नारायण कुर्रे, अविनाश बंजारे, मस्तुल कंवर, रवि चंदेल, अनुज जायसवाल, अर्जुन सिंह, आकाश पटेल, पालुराम साहू, अश्वनी पटेल, मनक साहू, अतुल दास, गिरधारी बरेठ, रमेश वर्मा, राजेश यादव, लक्ष्मी महंत, दीपक राठौर, शशिलता पांडेय, राजेंद्र ठाकुर, रामकुमार राठौर, गणेश दास, जीवन चैहान सहित कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन विपक्ष के नेता कृपाराम साहू ने किया। समापन पर पार्षद मुकेश राठौर ने आभार व्यक्त किया।
Recent Comments