back to top
शनिवार, जुलाई 5, 2025
होमआसपास-प्रदेशमहिला द्विज परिषद बालको का संक्रान्ति मिलन सम्पन्न

महिला द्विज परिषद बालको का संक्रान्ति मिलन सम्पन्न

बालकोनगर। 28 जनवरी, रविवार को महिला द्विज परिषद द्वारा भदरा पारा, बालको स्थित संस्कार भवन में संक्रान्ति मिलन -2024 का भव्य आयोजन किया गया। संध्या 4 बजे भगवान, परसुराम, प्रभु श्रीराम व हनुमान जी की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

उपस्थित महिला सदस्यों के सुमधुर भजन, संकीर्तन से संस्कार भवन गुन्जायमान था। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में हुए श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से संदर्भित “राम राम १ राम राम २.राम राम१०८”, के जाप से सारा वातावरण राम मय लग रहा था।
श्रीमती रूपा मिश्रा के स्वागत एवं समाज की वरिष्ठ सदस्या मन्जू तिवारी के सारगर्भित उद्बोधन एवं आशीर्वचन के पश्चात उपस्थित सदस्यों को ‘सुहाग सामग्री’, तिल, गुड़, रेवड़ियाँ तथा ‘भगवान परसु राम का छायाचित्र’ भेंट देकर सम्मानित किया गया। सभी ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में अंजू शुक्ला, मंजू तिवारी, किरण शर्मा, मीना दुष्यंत शर्मा, मीना गिरीश शर्मा, कुमुदिनी तिवारी, उषा मिश्रा, रोहणी पाण्डेय, आशा तिवारी, रश्मि दुबे, सुनिता पाण्डेय, रेखा शर्मा, शारदा चिवारी, श्रद्धा शर्मा, सीमा शर्मा, अर्चना दीवान, अंजू तिवारी, देवकी त्रिपाठी, संतोषी तिवारी, ममता शर्मा,सुरूचि शर्मा, रश्मि चौबे, रमा पाण्डेय, दिप्ती अवस्थी, अहिल्या दुबे, वीणा शर्मा, कमला दुबे, नन्दिनी दुबे, सरोज शुक्ला, क्षमा शर्मा, ज्योति शर्मा, रश्मि तिवारी, निशा द्विवेदी, लिलेश्वरी पाण्डेय, चाँदनी, खुशबू तिवारी, श्वेता शर्मा, चेतना दुबे, शारदा पाण्डेय, सुमन शर्मा, ममता तिवारी, बसंती तिवारी, सरिता शुक्ला, गिरिजा पाण्डेय, कामाक्षी तिवारी, नीलम, कुसुम मिश्रा, विनिता त्रिपाठी, मनीषा पाण्डेय आदि की उपस्थिति रही।

समाज की सक्रिय बहनों के आत्मीय सहयोग ने वरिष्ठों का मन मोह लिया। महिला द्विज परिषद की सचिव रश्मि दुबे ने सभी आगन्तुक बहनों को धन्यवाद देते हुए सब का आभार माना। स्वल्पाहार के बाद जल्दी ही नये आयोजन में मिलने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments