कोरबा। घुडदेवा निवासी सहारा इंडिया परिवार के फ्रेंचाइजी मैनेजर श्री संजय कुमार पंडित (54 वर्षीय) का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्री संजय कुमार पंडित सहारा इंडिया परिवार के फ्रेंचाइजी मैनेजर के रूप में कार्यरत थे और एक प्रतिष्ठित, मेहनती और ईमानदार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनकी जीवनशैली सरल और समाजसेवा के प्रति समर्पित थी।
उनके निधन से उनके परिवार पर गहरा आघात हुआ है। वह अपने पीछे एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जो इस समय शोकाकुल है। उनकी अनुपस्थिति ने परिवार में खालीपन छोड़ दिया है, जिसे भर पाना मुश्किल है। उनका अंतिम संस्कार कल 28 नवंबर को स्थानीय मुक्तिधाम घुड़डेवा में संपन्न किया जाएगा।