back to top
शनिवार, सितम्बर 13, 2025
होमआसपास-प्रदेशसर्पदंश पीड़ित परिवारों को 8 लाख रुपये की सहायता: प्रशासन ने दिखाई...

सर्पदंश पीड़ित परिवारों को 8 लाख रुपये की सहायता: प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता

रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। धरमजयगढ़ अनुविभाग में सर्पदंश से हुई दो मौतों के मामलों में पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दी गई है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत, दोनों मामलों में पीड़ितों के निकटतम वारिसों को कुल 8 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार:
पहला मामला: तहसील कापू के ग्राम विजयनगर के सुखराम यादव की 11 जून 2024 को सर्पदंश से मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने उनके पिता धनसाय यादव को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।

दूसरा मामला: तहसील धरमजयगढ़ के ग्राम सोखामुड़ा की सुकमोती राठिया की 30 मई 2023 को सर्पदंश से मृत्यु हो गई। उनके पुत्र रामलाल राठिया को 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई।

प्रशासन की इस पहल ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान की है, जिससे उनकी कठिन परिस्थितियों में सहारा मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments