back to top
गुरूवार, जनवरी 22, 2026
होमआसपास-प्रदेशकोरबा में बंद मार्ग खुलेगा: जयसिंह अग्रवाल के हस्तक्षेप से स्याहीमुड़ी-रामनगर रोड...

कोरबा में बंद मार्ग खुलेगा: जयसिंह अग्रवाल के हस्तक्षेप से स्याहीमुड़ी-रामनगर रोड बहाल करने पर HTPP प्रबंधन सहमत

कोरबा/जमनीपाली (पब्लिक फोरम)।
पश्चिम दर्री स्थित एचटीपीपी (सीएसईबी) प्रबंधन द्वारा कॉलोनी से होकर स्याहीमुड़ी – रामनगर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को मलबा डालकर बंद किए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबे समय से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। स्याहीमुड़ी, रामनगर, राजीव नगर और डाड़पारा सहित आसपास के गांवों के लोगों का दैनिक आवागमन प्रभावित हो गया था। इस गंभीर समस्या को लेकर नागरिकों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से संपर्क कर अपनी कठिनाइयों से अवगत कराया।

ग्रामीणों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए जयसिंह अग्रवाल आज वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने बंद मार्ग से उत्पन्न व्यावहारिक समस्याओं को समझा और एचटीपीपी प्रबंधन से स्पष्ट शब्दों में आम जनता की सुविधा बहाल करने की मांग रखी। उन्होंने कम से कम 6 फीट चौड़ा मार्ग तत्काल खोलने पर जोर दिया, ताकि स्थानीय लोगों की आवाजाही फिर से सुचारू हो सके।

जयसिंह अग्रवाल की इस पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया। मुख्य अभियंता हेमंत सिंह और अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पांडेय ने जनहित को ध्यान में रखते हुए मार्ग खोलने पर सहमति प्रदान की। इस निर्णय से स्याहीमुड़ी और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है।

निर्णय की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों ने संतोष व्यक्त किया और जयसिंह अग्रवाल के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि वे वास्तविक अर्थों में जनसेवक हैं, जो जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और समाधान तक साथ खड़े रहते हैं। उनके सतत प्रयासों से अब आम नागरिकों को राहत और सुगमता का अनुभव होगा।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कोरबा शहर जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू, राजेंद्र तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष राकेश पंकज, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद सुखसागर निर्मलकर, रवि चंदेल, पूर्व पार्षद मस्तुल सिंह कंवर, रोपा तिर्की, अघन बाई कंवर, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर जैन, रेखा त्रिपाठी, आशीष अग्रवाल, सुरेंद्र यादव, देवीदयाल तिवारी, संगीता श्रीवास, डॉ. डी. आर. नेताम, शशि साहू, जाकिर खान, सत्येंद्र सिंह ठाकुर, विवेक श्रीवास, सफर अली, वर्धन मारिया, सर्यकांत महंत, मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, डोरी लाल राठौर, संतराम, सीमा कुर्रे, सुरेश राठौर, प्रदीप भारिया, गाडिरया जी, ईरशाद अली, ज्योति याहु, मनोज यादव, गौतम साहू, जोध सिंह, तिरीथ राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह फैसला न केवल यातायात बहाली की दिशा में अहम है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रभावी जनप्रतिनिधित्व से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान संभव है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments