back to top
शनिवार, सितम्बर 13, 2025
होमआसपास-प्रदेशKORBA: राजस्व मंत्री आज करेंगे लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

KORBA: राजस्व मंत्री आज करेंगे लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कोरबा (पब्लिक फोरम)। शहर विधायक एवं प्रदेश के राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा मंगलवार 03 अक्टूबर को शहर के विभिन्न स्थानों पर लाखों रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, संबंधित जोन के वार्ड पार्षद एवं संबंधित जोन के एल्डरमेन उपस्थित रहेंगे। प्रातः 11ः30 बजे जोन ऑफिस बालको के पास विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन किया जायेगा। दोपहर 12ः30 बजे वार्ड क्र. 33 पुराना शिव मंदिर सिंचाई कॉलोनी के पास विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा। दोपहर 01.30 बजे वार्ड क्र. 22 डिंगापुर सामुदायिक भवन के पास विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा। दोपहर 02 बजे जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय में केबीन का लोकार्पण एवं महापौर मद के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा। जिसमें महापौर राजकिशोर प्रसाद, आनंद पालीवाल, संजय कंवर सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

कबीर भवन जमनीपाली के पास दोपहर 03 बजे सामाजिक भवन का निर्माण सहित दर्री जोन के 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा। दोपहर 03.30 बजे ग्राम लाटा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 04 बजे भागवत नगर खरमोरा बाईपास स्वागत गेट के पास 17 विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन, हमर क्लीनिक निर्माण, महरा वस्त्रकार समाज के भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन जायेगा। इसी तरह शाम 05 बजे वार्ड क्र. 01 में स्थित श्याम मंदिर परिसर में डोम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जायेगा। इन सभी कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments