कोरबा। बालको नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लखन लाल देवांगन जी (वाणिज्य, श्रम एवं उद्योग मंत्री) ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता लेने वालों में राज्य निगम, भारतीय अल्युमिनियम श्रमिक संघ, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी संघ के पदाधिकारी शामिल थे। प्रमुख रूप से प्रभात डडसेना, विमल सिंह, धर्मेंद्र, मंगल बंदे की टीम सहित लगभग 200 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।


इस कार्यक्रम में श्रमिकों ने भाजपा के नेतृत्व और नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही श्रमिकों के हितों की रक्षा कर सकती है और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है।






Recent Comments