back to top
मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
होमआसपास-प्रदेशधूमधाम से मनाया जाएगा राणी सती दादी का मेहंदी उत्सव

धूमधाम से मनाया जाएगा राणी सती दादी का मेहंदी उत्सव

खरसिया (पब्लिक फोरम)। खरसिया के छपरी गंज स्थित झुंझनु वाली दादी राणी सती मंदिर में दादी जी का मेहंदी उत्सव बड़ी धुमधाम से राणी सती सेवा समिति द्वारा 12 एवं 13 नवंबर दो दिन मनाया जावेगा। राणी सती सेवा समिति के अमोल अग्रवाल (भुरू) ने बताया कि दादी भक्तों के लिए मेहंदी उत्सव के अवसर पर दो दिवसीय उत्सव दादी सती मंदिर में मनाने की तैयारी जोरो से चल रही है।

12 नवंबर बुधवार को दादी जी की मेहंदी उत्सव का कार्यक्रम शाम 4 बजे रखा गया है जिसमे नगर के प्रसिद्ध भजन गायक राजेश अग्रवाल (बोडू) द्वारा किया जाएगा वही रतजगा का कार्यक्रम रात्रि 8 बजे होगा वही 13 नवंबर को चुंदड़ी चूड़ा सिंगार, आरती पूजन व छप्पन भोग सुबह 11 बजे लगाया जाएगा इसके पश्चात भंडारे का प्रसाद दोपहर 12-45 बजे से प्रारम्भ होगा उसके बाद टाटानगर के प्रसिद्ध मंगल पाठ गायक मनोज शर्मा (मोनू) द्वारा दोपहर 3 बजे मंगल पाठ करवाया जाएगा।

दादी जी के मंगल पाठ में भक्तों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। दादी राणी सती जी के मंदिर को रंग बिरंगी विद्युत झालरो से सजाया गया है। श्री झुंझनु वाली राणी सती धर्मादा ट्रस्ट व राणी सती सेवा समिति के सभी लोग कार्यक्रम को भव्यता देने में दिन रात लगे हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments