back to top
शनिवार, फ़रवरी 28, 2026
होमआसपास-प्रदेशरायगढ़ महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने किया जेनेटिक कार्ड का वितरण

रायगढ़ महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने किया जेनेटिक कार्ड का वितरण

सिकल सेल एनीमिया मिशन का हुआ शुभारंभ

रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा निर्देशन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आज किरोड़ीमल शास.जिला चिकित्सालय, रायगढ़ में नगर निगम महापौर श्रीमती जानकी काटजू द्वारा सिकल सेल स्क्रीनिंग किये गये व्यक्तियों को जेनेटिक कार्ड का वितरण किया गया।

जिसमें सिविल सर्जन-डॉ.आर.एन.मण्डावी, डॉ.ए.के कुशवाहा, शल्यक्रिया विशेषज्ञ, डॉ. दिनेश पटेल, अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ.पूजा अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. तन्वी तिग्गा, चिकित्सा चिकित्सा अधिकारी, डॉ. देवेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला प्रबंधक-अस्पताल उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के द्वारा जन मानस में सिकल सेल के प्रति जागरूक कर इस कार्ड के माध्यम से सिकल सेल स्क्रीनिंग किये गये व्यक्ति अपना इलाज नि:शुल्क करवा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments