होमआसपास-प्रदेशरायगढ़: आमाघाट में अवैध अफीम की खेती उजागर, झारखंड का आरोपी हिरासत...

रायगढ़: आमाघाट में अवैध अफीम की खेती उजागर, झारखंड का आरोपी हिरासत में – NDPS Act के तहत कार्रवाई शुरू

रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने बिना देर किए संयुक्त दल गठित कर मौके पर तत्काल कार्रवाई की।
प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग और न्यायालयीन वैज्ञानिक दल की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच का काम शुरू किया। टीम ने खेतों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्र किए।

झारखंड का युवक गिरफ्त में
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मार्शल सांगा, पुत्र मिखाएल सांगा, आयु लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम हडमबनम, थाना खूंटी, जिला खूंटी, झारखंड को हिरासत में ले लिया। आरोपी पर इस क्षेत्र में लंबे समय से चुपचाप अफीम की अवैध खेती करने का आरोप है।

NDPS Act के तहत मामला दर्ज
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है और जांच पूरी होने के पश्चात आगे की सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यह मामला इस बात की ओर इशारा करता है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती का जाल न केवल राज्य की सीमाओं तक, बल्कि दूसरे राज्यों तक भी फैला हुआ है। प्रशासन की इस सतर्क और त्वरित कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments