back to top
शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
होमआसपास-प्रदेशरायगढ़: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना...

रायगढ़: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ

रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई गई।

कलेक्टोरेट के विभिन्न विभागों और शाखाओं में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों ने जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म और भाषा का भेदभाव किये बिना भावनात्मक एकता और सद्भावना पूर्वक कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की शपथ ली। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर एस.के.कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा, डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments