back to top
मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026
होमआसपास-प्रदेशराहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए, कांग्रेस द्वारा संयोजकों...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए, कांग्रेस द्वारा संयोजकों व जिलेवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छ.ग. कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के मार्ग दर्शन में तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन एवं संचालन हेतू पूर्व केबिनेट मंत्रीगण जयसिंह अग्रवाल, डॉ शिव डहरिया, अमरजीत भगत एवं उमेश पटेल को प्रदेश संयोजक बनाया है तथा जिलेवार पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।

जिसके तहत कोरबा जिले के लिए पूर्व विधायक नोबेल वर्मा एवं यू.डी. मिंज को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उक्त आदेश जारी करते हुए कांग्रेस संगठन के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने प्रदेश  संयोजकों एवं जिला पर्यवेक्षकों से आग्रह करते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रस्तावित जिलों में दौरा कर यात्रा को सफल बनाने समुचित योजना बनाने को कहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments