होमआसपास-प्रदेशखरसिया में भव्य नवनिर्मित राधा कृष्ण मंदिर का लोकार्पण व प्राण प्रतिष्ठा...

खरसिया में भव्य नवनिर्मित राधा कृष्ण मंदिर का लोकार्पण व प्राण प्रतिष्ठा 16 जुलाई को मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

राधा कृष्ण धर्मादा ट्रस्ट ने दिया आमंत्रण सहर्ष स्वीकार आने का दिए आश्वासन

खरसिया(पब्लिक फोरम)। राधा कृष्ण मंदिर धर्मदा ट्रस्ट के तत्वाधान में खरसिया नगर में नवनिर्मित भव्य एवं दिव्य राधा कृष्ण मंदिर का लोकार्पण तथा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आगामी 16 जुलाई 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में संपन्न होने जा रहा है इस ऐतिहासिक और गौरवशाली धार्मिक उत्सव में छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे l
राधा कृष्ण धर्मादा ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नगर के सुख समृद्धि और सनातन संस्कृति संवर्धन के उद्देश्य से इस मंदिर का निर्माण कराया गया है l 16 जुलाई को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार विधि विधान और महायज्ञ के साथ भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी l इसके पश्चात यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के कर कमलों द्वारा मंदिर का लोकार्पण संपन्न होगा l
अंचल में भारी उत्साह जुटेंगे हजारों श्रद्धालु भक्तगण
खरसिया अंचल में इस नवनिर्मित मंदिर और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के आगमन को लेकर श्रद्धालु भक्तों तथा स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है l ट्रस्ट द्वारा आयोजन को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर शुरू कर दी गई है समारोह में प्रदेश के कई वरिष्ठ राजनेता,प्रतिष्ठित साधु संत और सामाजिक संगठन भी गवाह बनेंगे l

ट्रस्ट संरक्षक दिलेश्वर राठौर डोरी लाल राठौर सुधीर महंत सचिव खिलावन राठौर सह सचिव राजेश्वर राठौर अन्य राजू जय प्रकाश राठौर ,श्यामू राठौर ,मुरारी राठौर कमलेश साहू किशोर राठौर साथ में खरसिया छाया विधायक महेश साहू
राधा कृष्ण धर्मादा ट्रस्ट ने खरसिया सहित पूरे रायगढ़ जिले और आसपास के अंचल के समस्त धर्म प्रेमी भाई बहनों माताओं और श्रद्धालु भक्तों से अपील किया है कि वे 16 जुलाई 2026 को आयोजित इस महा उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भगवान राधा कृष्ण का आशीर्वाद ग्रहण करें और इस पावन पुनीत कार्य के साक्षी बने

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments