back to top
सोमवार, फ़रवरी 24, 2025
होमआसपास-प्रदेशकोरबा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सरोज पांडे के पक्ष...

कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सरोज पांडे के पक्ष में मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान

कोरबा (पब्लिक फोरम)। कोरबा जिले में स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा ने 28 अप्रैल, रविवार को कोरबा संसदीय क्षेत्र के कटघोरा और दीपका मंडलों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में मोर्चा के सदस्यों ने क्षेत्र के निवासियों से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता कोरबा लोकसभा क्षेत्र के शहरी एवं विभिन्न ग्रामीण इलाकों में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वे नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षों में किए गए विकास कार्यों एवं योजनाओं के बारे में भी आम जनता को जानकारी दे रहे हैं।

इस जनसंपर्क कार्यक्रम में भिलाई क्षेत्र से आए हुए पूर्व प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोहम्मद राजू खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा जिलाध्यक्ष ताज सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष सैयद खान, जिला मंत्री हरबंस सिंह पनेसर, मंडल महामंत्री राजेन्द्र टंडन, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पवन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष कासिम अली, मंडल महामंत्री वासिम खान, मंडल उपाध्यक्ष राजू खान, टीकमराज राजपाल, प्रदीप पटेल एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments