back to top
शुक्रवार, जनवरी 23, 2026
होमआसपास-प्रदेशभाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: कोरबा की प्रीति स्वर्णकार को...

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: कोरबा की प्रीति स्वर्णकार को मिली अहम जिम्मेदारी

कोरबा (पब्लिक फोरम)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इस निर्णय को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे प्रदेशभर में महिला मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना है।

घोषित सूची में कोरबा जिले से प्रीति स्वर्णकार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहीं प्रीति स्वर्णकार ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि प्रीति स्वर्णकार जैसी कर्मठ, समर्पित और संगठननिष्ठ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने से कोरबा जिले में महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होगा। उनके अनुभव और कार्यशैली से महिला कार्यकर्ताओं को स्पष्ट दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी, वहीं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

घोषणा के बाद कोरबा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सांगठनिक जड़ें और मजबूत होंगी।

इस अवसर पर प्रीति स्वर्णकार को जिले भर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। कार्यकर्ताओं ने उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठनात्मक मजबूती के साथ समाज में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments