back to top
मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026
होमआसपास-प्रदेशराजनीतिक दल के पदाधिकारियों को कराया गया नाम-निर्देशन कक्ष का अवलोकन

राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को कराया गया नाम-निर्देशन कक्ष का अवलोकन

कोरबा (पब्लिक फोरम)।भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार और रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में कोरबा जिले के चारो विधानसभा के लिए निर्धारित नाम-निर्देशन कक्ष का अवलोकन राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कराया गया।

कोरबा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नाम-निर्देशन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है। इसी कड़ी में राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे द्वारा कलेक्ट्रेट में भू-तल एवं प्रथम तल में निर्धारित नाम-निर्देशन कक्ष तैयार किया गया है।

नाम-निर्देशन हेतु अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू को विधानसभा क्रमांक 20-रामपुर कक्ष क्रमांक 05 भू-तल के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह विधानसभा क्रमांक-21 कोरबा हेतु कक्ष क्रमांक 13 भू-तल में  अनुविभागीय अधिकारी कोरबा श्रीकांत वर्मा को रिटर्निंग अधिकारी, विधानसभा क्रमांक 22-कटघोरा हेतु अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा सुश्री रिचा सिंह कक्ष क्रमांक 37 प्रथम तल में रिटर्निंग अधिकारी तथा विधानसभा क्रमांक 23- पाली-तानाखार हेतु कक्ष क्रमांक 23 भू-तल में अनुविभागीय अधिकारी पोड़ी-उपरोड़ा हरिशंकर पैंकरा को रिटर्निंग अधिकारी अधिसूचित किया गया है।

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नामांकन हेतु निर्धारित कक्ष का अवलोकन कराया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments