कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा द्वारा 10 अगस्त 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस आर्य नगर कोहका सिरसा रोड, भिलाई-दुर्ग द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 10 पद तथा लेबर के 50 पद पर नियुक्ति की जाएगी। उक्त पदों हेतु आवेदकों की आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 12वीं से स्नातक वांछनीय है। इच्छुक आवेदक 10 अगस्त को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES







Recent Comments