खरसिया(पब्लिक फोरम)।गायत्री शक्तिपीठ खरसिया में 5 जून 2025 को वेदमाता गायत्री जयंती, गंगा दशहरा और परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का महाप्रयाण दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक जाप साधना, गायत्री महायज्ञ, पर्व पूजन, संगीतमय दीप महायज्ञ और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
समय एवम् स्थान:
दिनांक: 5 जून 2025, गुरूवार
समय: प्रातः 6:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक
स्थान: गायत्री शक्तिपीठ खरसिया
कार्यक्रम:
सामूहिक जाप साधना
एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व विभिन्न संस्कार पर्व पूजन, संगीतमय दीप महायज्ञ व विभिन्न संस्कार
आरती एवं प्रसाद वितरण
आमंत्रण
गायत्री परिवार ट्रस्ट खरसिया आप सभी देवी स्वरूपा माताओं, बहनों और देवतुल्य भाइयों को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित करता है।
Recent Comments