back to top
बुधवार, फ़रवरी 11, 2026
होमआसपास-प्रदेशदिव्यांगजनों के चिन्हांकन व पेंशन सत्यापन हेतु विशेष शिविरों का आयोजन

दिव्यांगजनों के चिन्हांकन व पेंशन सत्यापन हेतु विशेष शिविरों का आयोजन


रायगढ़(पब्लिक फोरम) । कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों एवं भारत सरकार की यूडीआईडी कार्ड परियोजना के तहत जिले के सभी 21 प्रकार के दिव्यांगजनों के चिन्हांकन, मूल्यांकन एवं शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन भी इन शिविरों में किया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। इसी तरह 12 फरवरी को जनपद पंचायत लैलूंगा में, 14 फरवरी को जनपद पंचायत घरघोड़ा में तथा 16 फरवरी को जतन केंद्र, जिला पंचायत के सामने रायगढ़ में शिविर आयोजित होगा। 16 फरवरी को आयोजित शिविर में नगर पालिक निगम रायगढ़, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर, नगर पालिका खरसिया एवं नगर पंचायत पुसौर शामिल होंगे। सभी शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
दिव्यांगजनों एवं पेंशन हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ लें, ताकि पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो सके और योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments