होमआसपास-प्रदेशसेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 अप्रैल तक

सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 अप्रैल तक


रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 6 अप्रैल 2026/ सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 अप्रैल तक निर्धारित हैै। भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in     के माध्यम से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर श्रेणी के विभिन्न पदों-अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन (दसवीं एवं आठवीं) तथा अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार (शिक्षा) एवं धर्म शिक्षक के पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments