back to top
गुरूवार, फ़रवरी 6, 2025
होमआसपास-प्रदेशऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार, करोड़ों का लेनदेन उजागर

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार, करोड़ों का लेनदेन उजागर

कोरबा (पब्लिक फोरम)। कोरबा पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कोरबा से एक और अंबिकापुर से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा कृष्णा बुक के JET BOOK और ALL BOOK पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित किया जा रहा था।
पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रजगामार और अंबिकापुर में छापेमारी की। इस दौरान पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ में ऑनलाइन सट्टे का संचालन स्वीकार किया गया।

जब्त सामग्री में शामिल हैं:
– 2 लैपटॉप
– 21 मोबाइल फोन
– 2 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 6,60,000 रुपये)
– 37 विभिन्न बैंकों के चेक
– 72 एटीएम कार्ड
– 9 पासबुक
– 26 सिम कार्ड

साइबर सेल की जांच में 85 से अधिक बैंक खातों का खुलासा हुआ है, जिनमें करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन पाया गया है। फिलहाल, लगभग 7 लाख रुपये को होल्ड कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
1. आदित्य सिंह चौहान (22 वर्ष, कोरबा)
2. साहिल दास (21 वर्ष, कोरबा)
3. सुनील सिंह (19 वर्ष, कोरबा)
4. अमन जायसवाल (22 वर्ष, कोरिया)
5. विवेक सिंह (21 वर्ष, कोरबा)

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 और आईटी एक्ट की धारा 66(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच जारी है और अधिक खुलासों की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments