back to top
मंगलवार, जुलाई 8, 2025
होमआसपास-प्रदेशभाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा का कोरबा...

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा का कोरबा आगमन

कोरबा (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा के कोरबा आगमन पर भाजपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सांतनु साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य होरी लाल सिन्हा, भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैल राठौर,मुकुल कर्ष, बलराम विश्वकर्मा, मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, जिला महामंत्री दीपक जायसवाल, झखेंद्र देवांगन मंचासीन थे. प्रदेश अध्यक्ष वर्मा एवं मंचासीन समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया।

मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं पिछड़ा वर्ग समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए मोदी सरकार ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाया। मेडिकल शिक्षा में पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण हो या क्रीमी लेयर का निर्धारण 6 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख बढ़ाने की बात हो, केंद्र सरकार पिछड़े व गरीब लोगों का सहयोग कर रही है।

कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने में पिछड़ा वर्ग समुदाय कारगर साबित होगा। प्रदेश में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक ली तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मजबूती के साथ काम करने की नसीहत दी, कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक प्रति व्यक्ति खाद्य सामग्री देने की योजना को बढ़ाई है वही प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीबों के हक मार रही है उनको मिलने वाली चावल पर डाका डाल रही है।

प्रदेश को अपराध गढ़ बनाने वाली भूपेश सरकार केवल और केवल लूट खसोट कर रही है गरीबों के पक्का मकान छीनने वाली सरकार कभी पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए नहीं सोची। भूपेश बघेल की सरकार प्रदेश में 27% आरक्षण के लिए भी लोगों का ध्यान भटका रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा जिला महामंत्री झखेंद देवांगन, दीपक जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष झामलाल साहू, उपाध्यक्ष उत्तम पटेल, उपाध्यक्ष बुधवारा देवांगन,जिला मंत्री रमेश महतो,जिला मंत्री विष्णु यादव, कोषाध्यक्ष संतु साहू,सह कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल,सोशल मीडिया प्रभारी केशव चंद्रा, सूरज जायसवाल, हीरा लाल अहीर,पुनीराम साहू, मंडल अध्यक्ष कामता जायसवाल,बाली राम साहू,द्वारिका चंद्रमा,रामेश्वर यादव,अनिल गिरी,चेतन कर्ष, हरीश साहू,अजय साहू सहित अनेकों कार्यकर्ता गण उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन केशव चन्द्रा ने एवं आभार जिला मंत्री रमेश महतो ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments