back to top
मंगलवार, अक्टूबर 28, 2025
होमआसपास-प्रदेश20 मई 2025 को बालको में राष्ट्रव्यापी हड़ताल: ट्रेड यूनियनों की संयुक्त...

20 मई 2025 को बालको में राष्ट्रव्यापी हड़ताल: ट्रेड यूनियनों की संयुक्त बैठक, प्रबंधन को नोटिस जारी

कोरबा/बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। 20 मई 2025 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों के लिए बालकोनगर के “एटक” कार्यालय में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नाम्स यूनियन के अध्यक्ष गिरीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस संयुक्त बैठक में इंटक, एटक, सीटू, नाम्स, एचएमएस, और वाम्स आदि ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बालको प्रबंधन और प्रशासन को हड़ताल का नोटिस जारी किया जाएगा। सभी ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने नोटिस पर हस्ताक्षर किए और इसे संयुक्त रूप से शाम 4:00 बजे प्रबंधन को सौंपने का फैसला किया। तदनुसार, बालको प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस सौंप दिया गया।

20 मई 2025 को होने वाले इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियन, स्वतंत्र फेडरेशन, और स्वतंत्र यूनियनों की भागीदारी होगी। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए अगली बैठक 8 मई 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में “एटक” यूनियन से हरिनाथ सिंह, एम.एल. रजक, सुनील सिंह, एस.के. सिंह; “सीटू” से सोमनाथ बनर्जी, रामाधार चंद्रा, जी.डी. महंत, अमित गुप्ता; “नाम्स” यूनियन से गिरीश शर्मा, मनोज भारिया; “इंटक” से एस.एन. चंद्रा, यशवंत लदेर; “एचएमएस” से लखनलाल सहीस, संतोष प्रजापति, धर्मेंद्र देवांगन, राकेश कुमार देवांगन; तथा “वाम्स” यूनियन से अमृत लाल निषाद, राजीव शर्मा, संतोष साहू शामिल हुए। सभी प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को पूर्ण समर्पण के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments