back to top
शुक्रवार, जनवरी 23, 2026
होमआसपास-प्रदेशनेशनल हेराल्ड केस: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कोरबा में कांग्रेस...

नेशनल हेराल्ड केस: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कोरबा में कांग्रेस ने घेरा भाजपा कार्यालय, मोदी-शाह पर लगाए साजिश के आरोप

कोरबा (पब्लिक फोरम)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने गुरुवार को टी पी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया। नेशनल हेराल्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईडी की एफआईआर रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस ने इसे ‘सत्य की जीत’ बताते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घेराव कार्यक्रम से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता टी पी नगर कॉफी हाउस के पास एकत्रित हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी पैदल मार्च निकालकर भाजपा कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।

मोदी-शाह की साजिश का आरोप
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा, “नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा दर्ज एफआईआर को शीर्ष अदालत द्वारा रद्द किया जाना सत्य की जीत है। यह मोदी-शाह और भारतीय जनता पार्टी की साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। कांग्रेस को बदनाम करने के लिए झूठे मामले बनाए गए, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।”

देशभर में एक साथ प्रदर्शन
ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया, “अखिल भारतीय कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर देशभर के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा कार्यालयों का घेराव करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आज कोरबा जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। हम भाजपा की दमनकारी राजनीति और झूठे आरोपों का विरोध करते हैं।”

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, रेखा त्रिपाठी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद साहू, विधायक प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, बसंत चंद्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, पार्षद सुकसागर निर्मलकर, बद्री किरण, अध्योध्या मस्तुल कंवर, अविनाश बंजारे, डॉ. गोपाल कुर्रे, सुभाष राठौर, गीता गभेल, रामगोपाल यादव, पालुराम साहू, रोपा तिर्की, प्रदीप जायसवाल, वीरसाय धनुहार, मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, बुद्धेश्वर चौहान, गिरधरी बरेठ, गणेश दास महंत, रामकुमार राठौर, प्रेमलाल साहू, रमेश वर्मा, कुंजबिहारी साहू, कन्हैया राठौर, गीता महंत, सीमा उपाध्याय, शशि उपाध्याय, अगन बाई, सजीदा बेगम, लक्ष्मी महंत, सुरेश राठौर, जीवन चौहान, शांति साहू, विजय जायसवाल, अवधेश लाठिया, अनिल कुजुर, मनहरण राठौर, पियुष पाण्डेय, अमित सिंह, गोकुल देवांगन तथा सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विपक्ष को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसका खुलासा अब अदालत ने कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments