back to top
गुरूवार, सितम्बर 18, 2025
होमआसपास-प्रदेशशोक: नहीं रहे वॉयस ऑफ इंडिया फेम, स्टार गायक जाकिर हुसैन

शोक: नहीं रहे वॉयस ऑफ इंडिया फेम, स्टार गायक जाकिर हुसैन

कोरबा (पब्लिक फोरम)। अमूल स्टार वॉइस ऑफ इंडिया फेम, छत्तीसगढ़ अंचल के लोकप्रिय गायक मोहम्मद जाकिर हुसैन का मंगलवार की शाम को आकस्मिक निधन हो गया है। गायक जाकिर हुसैन अपने परिवार के साथ बिलासपुर गए हुए थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उनकी सांसें थम गई। और स्वप्निल सरगमों से सजा कोरबा नगरी की एक लरज़ती युवा आवाज सदा के लिए शांत हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अकस्मात दिल का दौरा पड़ा था।

और, जाकिर जुदा हो गया

वे अपने पीछे पिता, पत्नी तथा बच्चों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पार्थिव शरीर को बिलासपुर से कोरबा लाया जा रहा है। मखमली आवाज के धनी ‘आर्केस्ट्रा राइजिंग स्टार’ के फाउंडिंग मेम्बर एवं संगीत निर्देशक रहे जाकिर हुसैन को कल बुधवार को अंतिम विदाई देते हुए सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। अपने चहेते गायक जाकिर हुसैन के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments