back to top
शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
होमआसपास-प्रदेशकांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर नागपुर रैली में छत्तीसगढ़ से 25...

कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर नागपुर रैली में छत्तीसगढ़ से 25 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे: कोरबा जिले से भी वरिष्ठ नेता हुए शामिल

कोरबा (पब्लिक फोरम)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर गुरूवार को नागपुर स्थित दिघौरी मैदान में राष्ट्रव्यापी रैली निकाल कर कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में देश भर से 5 लाख से अधिक तथा छत्तीसगढ़ से 25 हजार से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए।

जिला कोरबा से नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, प्रदेश सचिव बी एन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, संयुक्त महामंत्री रामकृष्ण साहू सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में शरीक हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments