back to top
सोमवार, जुलाई 7, 2025
होमआसपास-प्रदेशमंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

रंगों का त्योहार होली: मंगलमय हो आपका जीवन!

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है, जो सामाजिक समता, सौहार्द और उल्लास का प्रतीक है। यह त्योहार सम्पूर्ण समाज और प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो।
पर्व एवं त्योहारों की लंबी श्रृंखला भारत की प्राचीन गौरवशाली परंपरा का उदाहरण है।
सनातन परंपरा में पर्व एवं त्योहार हर्षोल्लास और राष्ट्रीयता को दृढ़ता प्रदान करने का प्रेरणास्पद क्षण भी हैं। समाज और राष्ट्र में परिवर्तन की महत्वपूर्ण घटनाओं को हमारी परंपरा ने पर्व एवं त्योहारों के रूप में धार्मिक मान्यता देकर अगली पीढ़ी को प्रेरणा एवं प्रकाश का आधार प्रदान किया है। होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है।
श्री देवांगन ने कहा कि होली के पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाएं। प्रेम, सद्भाव, उत्साह और उमंग का यह पर्व सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से परिपूर्ण करे।
हमें उम्मीद है कि यह नया साल आपके जीवन में खुशियों और सफलता के रंग लेकर आए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments