होम आसपास-प्रदेश बालको क्षेत्र में गौशाला बनाने सांसद कोरबा को गौ सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

बालको क्षेत्र में गौशाला बनाने सांसद कोरबा को गौ सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

0
बालको क्षेत्र में गौशाला बनाने सांसद कोरबा को गौ सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

कोरबा (पब्लिक फोरम)। सांसद कार्यालय कोरबा में श्री रामकृष्ण गौ सेवा समिति बाल्को के सदस्यों ने बाल्को क्षेत्र के नजदीक ग्राम में गौधाम ( गौशाला) का निर्माण करने हेतु श्रीमती महंत से आर्थिक सहायता की बात रखी। समिति के सदस्यों ने बताया कि वे विगत कई वर्षों से लावारिश, पीड़ित, असहाय गौवंशो के सेवा व देखभाल करते आ रहे हैं। सदस्यों द्वारा गौसेवा सोसायटी गठन के उपरांत बाल्को के नजदीक ग्रामीण क्षेत्र में गौधाम ( गौशाला) निर्माण हेतु शासन के नियमत: निजी जमीन क्रय करने की प्रक्रिया जारी रखते हुये निर्माण कार्य के लिये सहयोग हेतु जन प्रतिनिधि, व्यावसायिक व स्थानीय लोगों के बीच जनसंपर्क किये जा रहे हैं।

समिति के सदस्यों ने सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत को उन सभी बातों से अवगत कराये, जो कि वे रोजाना गौवंशों के प्रति करते आ रहे हैं। गौवंशों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनकी सेवा की बातें बतायी। सांसद श्रीमती महंत ने भी इस बात को स्वीकारा, कि उनने भी अक्सर गौवंशो को सड़को पर चोटिल अवस्था में तड़पते देखे हैं। उन्होंने समिति के गौसेवकों के काम की सराहना की एवं गौधाम हेतु यथा योग्य सहयोग करने की बात कही।

कोरबा सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि वे सीईओ (CEO) बालको से मदद हेतु इस संबंध में स्वयं बात रखेंगी। अन्य माध्यमों से भी आर्थिक सहायता करने हेतु उन्होंने गौसेवा समिति को आश्वासन दिया।