कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा 17मार्च 2024 दिन रविवार को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घनाकछार (लक्ष्मण पांव) में प्रातः 11 बजे नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजीव लखनपाल, गोरेलाल यादव, पुष्पेन्द्र शुक्ला, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष टीकाराम मनहर, रामकुमार कंवर ने बैठक में सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण सहित जिला, ब्लॉक, जोन, सेक्टर एवं बुथ के पदाधिकारी एवं सदस्यों को समय पर पहुचने आग्रह किया है।
बैठक में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया एवं पूर्व विधायक बोधराम कंवर, पुरुषोत्तम कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
17 मार्च को ग्राम घनाकछार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
RELATED ARTICLES







Recent Comments