कोरबा (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना कोरबा के जिलाध्यक्ष अतुल दास महंत ने क्रांति सेना के सभी जिला पदाधिकारी, खंड पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारियों को 25 जून 2023 (रविवार) को समय 03:00 बजे, बुधवारी दशहरा मैदान कोरबा में आयोजित आवश्यक बैठक की जानकारी देते हुए बताया है कि बैठक में निम्नांकित विषयों पर आवश्यक चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।
🔺एसईसीएल से संबंधित विस्थापित किसान और बेरोजगारों के लिए रोजगार के संबंध में चर्चा।🔺 बुढ़ा देव यात्रा के संबंध में चर्चा। 🔺संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान के संबंध में चर्चा की जाएगी। सभी पदाधिकारियों को बैठक में अपनी अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु अपील की गई है।
Recent Comments