back to top
शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
होमआसपास-प्रदेशछुरीकला नगर पंचायत में माया देवी अग्रवाल बनीं नेता प्रतिपक्ष

छुरीकला नगर पंचायत में माया देवी अग्रवाल बनीं नेता प्रतिपक्ष

छुरीकला (पब्लिक फोरम)। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने छुरीकला वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती माया देवी अग्रवाल को नगर पंचायत छुरीकला का नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष गोरेलाल यादव की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, और पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया।
माया देवी अग्रवाल को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष गोरेलाल यादव ने छुरीकला के सभी कांग्रेसी पार्षदों से विचार-विमर्श कर एकमत से उनके नाम का चयन किया। माया देवी अग्रवाल की नियुक्ति से छुरीकला सहित कटघोरा ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्रीमती माया देवी अग्रवाल से उम्मीद जताई है कि वे पार्टी की नीतियों और छुरीकला नगर पंचायत के जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती माया देवी अग्रवाल इससे पहले एल्डरमेन भी रह चुकी हैं। वहीं, उनके पति विनोद अग्रवाल जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के कोषाध्यक्ष और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के प्रतिनिधि हैं।
इस नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी ने छुरीकला में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भर गया है। माया देवी अग्रवाल का अनुभव और समर्पण पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments