कोरबा (पब्लिक फोरम)। 01 मई को मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने अपने पिताजी स्व. श्री शम्भू लाल अग्रवाल की स्मृति में ‘अमृत धारा’ के 10 मटका स्टैंड, मटके एवं गिलास मंच को समर्पित किए। इनका विमोचन मंच के सदस्यों की उपस्थिति में निहारिका घंटाघर चौक स्थित सेंट्रल बुक डिपो के सामने किया गया। विमोचन के बाद उन्हें सूची में दर्ज लोगों को सुपुर्द कर चालू करा दिया गया।
कार्यक्रम में अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष श्री राजेंद्र अग्रवाल (शरद सौरभ) ने शुभारंभ किया। मंच के पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, कोरबा शाखा के अध्यक्ष विकास मित्तल, सचिव दीपक अग्रवाल (स्टार), कोषाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल एवं मारवाड़ी युवा मंच कोरबा शाखा के अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे। शाखा ने भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के अन्य स्थानों पर भी अस्थाई मटके स्थापित करने का लक्ष्य बनाया है, ताकि नगरवासियों को गर्मी में जल की सुविधा मिल सके।
मारवाड़ी युवा मंच कोरबा द्वारा गर्मियों में पानी की सुविधा देने के लिए ‘अमृत धारा’ परियोजना की शुरूआत
RELATED ARTICLES







Recent Comments