खरसिया (पब्लिक फोरम)। धार्मिक नगरी खरसिया में मां भीमेश्वरी देवी (बेरीवाली) सेवा समिति द्वारा नगर में दूसरी बार माता भीमेश्वरी देवी (बेरीवाली) का मंगल पाठ उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है।
- Advertisement -
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:
- 02 अप्रैल सुबह 7:11 बजे सैकड़ो महिलाओं द्वारा निशान उठाया जाएगा।
- निशान यात्रा गायत्री मंदिर से प्रारंभ होगी जो की नगर भ्रमण करेगी।
- दोपहर 3 बजे से भारत की प्रसिद्ध मंगल पाठ गायिका ममता सराफ कोलकाता के द्वारा मंगल पाठ वाचन किया जाएगा।
- माता के होने वाले उत्सव में छप्पन भोग, सवामणी प्रसाद, अलौकिक श्रृंगार, महाआरती, गजरा उत्सव, एवं फूलों से होली खेली जाएगी।
- इसके साथ ही समिति द्वारा माँ की रसोई की भी व्यवस्था की गई है जो कि रात्रि 8:11 बजे प्रारंभ होगी।
सभी कार्यक्रम 02 अप्रैल को कन्या विवाह भवन में आयोजित किये जा रहे हैं। नगर में दूसरी बार हो रहा माता भीमेश्वरी देवी का मंगलपाठ उत्सव जिसमे शामिल होने रायगढ़, शक्ति, बाराद्वार, अम्बिकापुर, झारसुगुड़ा, संबलपुर सहित आसपास से काफी संख्या में लोगों का आगमन खरसिया में होने जा रहा है।






Recent Comments