back to top
रविवार, सितम्बर 28, 2025
होमआसपास-प्रदेशमहेश साहू उत्कृष्ट सदस्यता रत्न से मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित

महेश साहू उत्कृष्ट सदस्यता रत्न से मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित

200 लोगों में टॉप 10 में बनाई जगह

खरसिया(पब्लिक फोरम) । छत्तीसगढ़ भाजपा सदस्यता महाअभियान में तय लक्ष्य से अधिक की सफलता मिलने पर पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों हुआ आपको बता दे कि तीन महीने तक चले सदस्यता अभियान को महापर्व के रूप में मनाया गया है। 60 लाख प्राथमिक और 65 हजार सक्रीय का लक्ष्य हासिल किया है।
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता महाभियांन प्रदेश का लक्ष्य पूर्ण करते हुए खरसिया भाजपा के समर्पित सिपाही महेश साहू को प्रदेश भर में 200 लोगों में से भाजपा के 10 उत्कृष्ट लोगों में 7 सातवां स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट कार्य के लिए सदस्यता रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी महेश साहू की सक्रियता पूरे विधानसभा में लगातार बनी हुई है। इसी का परिणाम आज हमको देखने को मिला प्रदेश भाजपा में खरसिया का नाम महेश साहू ने अपनी मेहनत और लगन की बदौलत कार्यकर्ताओं को जोड़ने में प्रदेश में सातवाँ स्थान प्राप्त किया और मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान प्राप्त किया है। उक्त कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंग, प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव संगठन महामंत्री अजय जम्वाल सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव समेत प्रदेश भाजपा के मंत्री विधायको सभी नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री निवास में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

वर्जन

यह सम्मान उन सभी कर्मठ निष्ठावान और पार्टी के लिए प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को सादर समर्पित है जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में मेरे साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य किया l

महेश साहू भाजपा जिला मंत्री

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments