खरसिया(पब्लिक फोरम)।नवरात्रि आने के महिने भर पहले से ही खरसिया में मां दुर्गा के दरबारों की सजावट जोरों पर है। पंडालों की तैयारी पूरे जोश और उत्साह के साथ की जा रही है। नगर मे कई जगह मां दुर्गा जी का पंडाल बनाये जाते हैं एक से बढ़कर एक माता की मूर्ति विराजित होती हैं सजावट की क्या कहें एक से एक झांकियां ,झालर और बिजली की ऐसी जगमगाहट की नवरात्रि मे खरसिया स्वर्ग के जैसा प्रतीत होता है।यहां की नवरात्रि पूरे छत्तीसगढ़ और रायगढ़ जिले में प्रसिद्ध है, और लोग दूर-दूर से यहां की नवरात्रि देखने आते हैं।

अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति
अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति का पंडाल हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है। इस वर्ष भी समिति द्वारा बालाजी धाम के थीम पर पुत्री साल रोड पर एक भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 60 फीट से अधिक है। पंडाल की लागत 20 से 21 लाख रुपये बताई जा रही है।
पंडाल की तैयारी जोरों पर है, और कोलकाता से आए कारीगर और डिजाइनर इसे बनाने में जुटे हुए हैं। अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य राजेश घांशु, साक्षी बंसल, मुरली कालू, नवनीत बंसल, मोटू बंसल, माधव बंसल, अरुण चौधरी, गोलू अग्रवाल, हनी अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रेड लिली, निकुंज अग्रवाल आदि भव्य पंडाल की तैयारी में लगे हुए हैं।
नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना और पूजा का समय है। इस दौरान लोग मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहते हैं और उनकी कृपा की कामना करते हैं। खरसिया की नवरात्रि में लोग दूर-दूर से आते हैं और मां दुर्गा की भक्ति में शामिल होते हैं।
खरसिया की नवरात्रि एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो लोगों को एक साथ लाता है और मां दुर्गा की भक्ति का अवसर प्रदान करता है। अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति का पंडाल हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है, और इस वर्ष भी समिति द्वारा एक भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।
Recent Comments