कोरबा (पब्लिक फोरम)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय गोपालपुर में 15 मई को प्रवेश हेतु लॉटरी निकाली जाएगी। विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती सीमा भारद्वाज ने बताया कि शासकीय हाईस्कूल गोपालपुर को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्नयन कर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में किया गया है। शिक्षा सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु 15 मई को प्रातः 11 बजे कक्षा पहली से कक्षा नवमीं तक विद्यालय की समिति एवं पालकों की उपस्थिति में लॉटरी पद्धति से चयन किया जाएगा। इस दौरान संबंधित पालक उपस्थित रह सकते हैं।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय गोपालपुर में 15 मई को प्रवेश हेतु निकाली जाएगी लॉटरी
RELATED ARTICLES







Recent Comments