नई दिल्ली (पब्लिक फोरम)। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में आज (25 मई, 2024) छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान संपन्न हो रहा है। मतदान के दौरान कुछ हिंसक घटनाएं भी सामने आईं, जिनमें पश्चिम बंगाल के तामलुक में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की निर्मम हत्या शामिल है। तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हाथ होने का आरोप लगाया है।
इस चरण में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है। साथ ही, ओडिशा की 42 विधानसभा सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं।
इस चरण में कई वरिष्ठ नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्णपाल गुर्जर और रावइंद्रजीत सिंह शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती (जम्मू-कश्मीर), मनोहरलाल खट्टर (हरियाणा) और जगदंबिका पाल (ओडिशा) भी चुनावी मैदान में हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर और निरहुआ शामिल हैं। युवा नेता कन्हैया कुमार भी दिल्ली से मनोज तिवारी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है, हालांकि कुछ स्थानों पर हिंसक घटनाओं की सूचना मिली है।
लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण में मतदान शुरू, हिंसा की घटनाओं के बीच दिग्गज नेता मैदान में
RELATED ARTICLES






Recent Comments