कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिले की नगरपालिकाओं के रिटर्निंग अधिकारियों की सूची – जानिए कौन कहां संभाल रहे जिम्मेदारी!
कोरबा। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं, और इसी कड़ी में कोरबा जिले के विभिन्न नगरपालिकाओं के रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) की नियुक्ति की गई है। यह अधिकारी चुनाव संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे। जिले के विभिन्न नगरपालिकाओं में नियुक्त इन अधिकारियों की जानकारी इस प्रकार है:-
नगरपालिकाओं के रिटर्निंग अधिकारी एवं संपर्क विवरण
1. नगर पालिका निगम, कोरबा
रिटर्निंग अधिकारी: श्री मनोज कुमार बंजारे
पद: संयुक्त कलेक्टर, कोरबा
संपर्क: 9098542007
2. नगर पालिका परिषद, दीपका
रिटर्निंग अधिकारी: श्री तुलाराम भारद्वाज
पद: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पोड़ीउपरोड़ा
संपर्क: 9406216044
3. नगर पालिका परिषद, बांकीमोंगरा
रिटर्निंग अधिकारी: श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर
पद: संयुक्त कलेक्टर, कोरबा
संपर्क: 8959393222
4. नगर पालिका परिषद, कटघोरा
रिटर्निंग अधिकारी: श्री रोहित कुमार सिंह
पद: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा
8संपर्क: 9406035155
5. नगर पंचायत, पाली
रिटर्निंग अधिकारी: श्रीमती सीमा पात्रे
पद: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पाली
संपर्क: 8319386575
6. नगर पंचायत, छुरीकला
रिटर्निंग अधिकारी: श्री मनहरण सिंह राठिया
पद: तहसीलदार, दर्री
संपर्क: 9399797450
रिटर्निंग अधिकारियों की जिम्मेदारी
रिटर्निंग अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के संचालन, नामांकन पत्रों की जांच, मतगणना और अंतिम परिणाम घोषित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन करेंगे। इन अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है ताकि मतदाताओं का लोकतंत्र में विश्वास बना रहे।
आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर, प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। जिला प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को निर्बाध और निष्पक्ष रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कोरबा जिले की नगरपालिकाओं के रिटर्निंग अधिकारियों की सूची – जानिए कौन कहां संभाल रहे जिम्मेदारी!
RELATED ARTICLES






Recent Comments