धरमजयगढ़ (पब्लिक फोरम)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जैन,सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार महोदया के आदेशानुसार एवं विधिक सेवा समिति धरमजयगढ़ के अध्यक्ष महोदया श्रीमती प्रिया रजक तालुका धरमजयगढ़ के परिपालन में दिनांक 26/11/2024 को विद्यालय के प्राचार्य,सभी शिक्षक,अन्य कर्मचारी,एवं छात्र छात्राओं के उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें श्रीमती सावित्री डनसेना (पैरालीगल वैलेटियार) थाना कापू के द्वारा संविधान दिवस के महत्व पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा पहली बार 26 नवंबर 2015 को संविधान दिवस मनाया गया तथा 26 नवंबर 2015 को प्रति वर्ष संपूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। और संविधान में दिए मौलिक अधिकारो के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए मूल कर्तव्य एवं नीति निर्देशक तत्वों के सम्बन्ध विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा विधिक सेवा के बारे में सविस्तार में बात कही गई और आगामी नेशनल लोक अदालत के बारे में बताया गया।
Recent Comments