रायगढ़ (पब्लिक फोरम) । विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर सालसा बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के मार्गदर्शन तथा तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा के निर्देशन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन पैरालीगल वालिंटियर PLV बालकृष्ण चौहान, टीकम सिदार, लवकुमार चौहान एवं सुभाष चौधरी के द्वारा आयोजित किया गया। आज शिविर में लोगों को बताया गया कि
नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं) योजना, 2015 का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करना और उन्हें कानूनी सहायता प्राप्त करने में मदद करना है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि असंगठित श्रमिकों को न्याय तक पहुंच प्राप्त हो और वे काम करने, उचित परिस्थितियों और सभ्य जीवन स्तर के अपने संवैधानिक अधिकारों का एहसास कर सकें।
शिविर में श्रमिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, श्रम कानूनों के तहत प्राप्त अधिकार, वेतन, बोनस, कार्यस्थल सुरक्षा, दुर्घटना मुआवजा, महिला श्रमिक संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, श्रमिक पंजीयन, ई-श्रम कार्ड, बीमा लाभ, पेंशन योजना, लोक अदालत एवं मध्यस्थता की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही NALSA की जनहितकारी योजनाओं एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। और साथ ही साथ आगामी नेशनल लोक अदालत 9 मई के बारे में प्रचार प्रसार किया गया।
विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
RELATED ARTICLES





Recent Comments